फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 16 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंपा दिया। घायलों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में बरखेड़ा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी राजाराम अपने दो साथियों क्रमश: छोटे सिंह व अमरपाल के साथ बाइक से हल्द्वानी गए थे। रविवार को लौटे समय उन्हें रात हो गई। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटा के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजाराम के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घरवालों ने बताया राजाराम के घर में पत्नी लक्ष्मी के अलावा तीन बच्चे क्रमश: आरती (13), शुभम (15) और अर्जुन (10) हैं। वह रिक्शा चलाकर परिवार चलाता था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया। उधर मृतक के फुफेरे भाई कंधईलाल की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर  ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें