दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरीपट्टी निवासी सर्वेश कुमार सोमवार को रात गांव पिपरिया संजरपुर से अपने गांव कार द्वारा जा रहा था। रास्ते में मनकापुर चौराहे पर बीसलपुर से दियोरिया की ओर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर होने के बाद चालक ट्रेैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल सर्वेश को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।