फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार रुपये की खातिर की थी हत्या

Mon, 10 Aug 2015 11:20 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वीरखेड़ा निवासी 60 वर्षीय रमाकांत की हत्या एक हजार रुपये न देने पर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी थाना व कसबा माधोटांडा निवासी बसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

कॉलोनी नंबर दो निवासी रमाकांत बराही जंगल से सटे गांव मझारा निवासी प्रताप सिंह के फार्म की रखवाली करता था। आठ अगस्त को दिन में बराही जंगल में ले जाकर अज्ञात युवक ने उनकी धारादार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने बेटे रामू प्रसाद की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
सोमवार को पुलिस ने थाना व कसबा माधोटांडा निवासी बसरुद्दीन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसओ विवेक त्रिवेदी के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी बसरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नसरुद्दीन पहले मझारा फार्म निवासी जस्सा सिंह के फार्म पर मजदूरी करते थे। छह महीने पहले वह परिवार के साथ मजदूरी करने देहरादून चले गए।
विज्ञापन

छह दिन पहले वह (बसुरुद्दीन) लौटकर घर आया था। उसने जस्सा के घर जाकर नौकरी पर रखने को कहा, लेकिन जस्सा ने जरूरत न होने की बात कहकर इंकार कर दिया था। फार्म से वापस लौटते समय वह प्रताप सिंह के फार्म पर रखवाली कर रहे रमाकांत के पास पहुंचा और बैठकर गाजा पिया। बाद में उन्हें बेंत कटवाने के बहाने जंगल लाया।
उसने रमाकांत से एक हजार रुपये मांगे। रमाकांत के इंकार करने पर आरोपी ने बांके से उस पर पर प्रहार कर दिया और एक हजार रुपये लेकर भाग निकला था। पुलिस ने हत्यारोपी बसरुद्दीन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद करने का दावा किया है। एसओ ने बताया कि मंगलवार को हत्यारोपी का चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें