फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल लड़के पर पांच साल की बच्ची से रेप का आरोप 

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
11 साल के लड़के पर पांच साल की मासूम बालिका से रेप करने का आरोप लगा है। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में घटना के दिन दोनों पक्षों ने सुलह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया था। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने सोमवार को एएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि आठ दिन पूर्व उसकी पांच साल की बेटी गांव में ही खेल रही थी। गांव का एक 11 वर्षीय के लड़के ने उसको पकड़कर रेप किया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने देर शाम आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के परिवार से शिकायत मिलने पर उसी दिन आरोपी लड़के व उसके परिवारवालों को बुलाया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बच्ची के पिता ने माता-पिता ने लिखित समझौतानामा देकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। अब दुबारा शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें