फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई खिलाड़ी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलीय टीम की ओर से प्रतिभाग करने गई 16 वर्षीय खिलाड़ी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। वह साथी खिलाड़ियों संग पीलीभीत तो लौटी, लेकिन अब तक अपने घर नहीं पहुंची है। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी खिलाड़ी का कोई पता नहीं चला। मां ने सुनगढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी वैसे तो हॉकी की खिलाड़ी है, लेकिन वह शौकिया कबड्डी भी खेलती है। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 22 जनवरी को हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वह मंडल की टीम की ओर से खेलने के लिए 21 जनवरी को तीन अन्य खिलाड़ियों के संग गई थी। साथी खिलाड़ियों के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद चारो खिलाड़ी 24 जनवरी की सुबह पीलीभीत लौट आए। यहां पहुंचने के बाद उसने बाजार में कुछ काम होने की बात कही और अलग चली गई। बाकी तीनों खिलाड़ी अपने घर चले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। मां की ओर से खिलाड़ी को अगवा करने की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिर भी तहरीर क आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खिलाड़ी की तलाश जारी है। साथ गए अन्य खिलाड़ियों से भी पूछताछ की गई है। उनका कहना है कि किशोरी पीलीभीत लौटकर आई थी, फिर बाजार जाने की बात कहकर चली गई। इधर, हॉकी कोच सैयद आबिद अली ने बताया कि लापता होने के बाद भी शहर में कई खिलाड़ियों ने किशोरी को बाइक पर घूमते देखा है। उससे खिलाड़ियों की बात भी हुई। हालांकि हर बार पूछने पर वह घर जाने की बात कहकर टाल गई। वह घर क्यों नहीं पहुंची, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें