खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर से ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के जंगल में गन्ने के खेत में एक बुलेट बाइक खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से बुलेट को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि बुलेट काफी से खेत में खड़ी होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर खेकड़ा थाने में खड़ी कराया। थाना प्रभारी ने बताया बुलेट को बरामद कर पुलिस बुलेट मालिक के बारे में जांच करने में जुटी है।