फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर किसान से लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर दिन दहाडे़ बाजार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक ट्रैक्टर चालक किसान से तीन हमलावरों ने 10000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। साथ ही किसान को मारपीट कर घायल भी कर गए। पीड़ित किसान ने परिजनों को बुलाकर थाने में तहरीर दी। दूसरी पुलिस इसे आपसी मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी विनीत पुत्र सुंदर पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे गेहूं की बुआई करने ट्रैक्टर से खेत में जा रहा था। तभी बाजार में रेलवे रोड पर डाकखाने वाली गली के पास व्यक्ति ने ट्रैक्टर को रुकवाया और हथौड़ा लेकर मारने चढ़ गया। उसके साथ दो अन्य लोग भी ट्रैक्टर पर चढ़ गए और मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर ने धारदार हथियार दिखाकर जबरन उसका मोबाइल और जेब में रखे 10000 रुपये छीन लिए। जाते जाते धारदार हथियार उस पर चलाया। उसने किसी तरह बचाव किया। विनीत ने थाना प्रभारी से लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चौकी प्रभारी मधुप सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। ट्रैक्टर का पहिया बाइक से टकराने को लेकर एक युवक किसान से मारपीट कर गया है। उसका पता लगा लिया गया है। दोषी को सजा दिलाई जाएगी। हालांकि किसान पुलिस के बयान से संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें