खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे खेकड़ा नगर निवासी दंपति दिल्ली से बस में सवार होकर खेकड़ा लौट रही थी। इसी बस में क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी एक युवक भी सवार हो गया। उक्त युवक शराब के नशे में था और शराबी युवक ने नगर निवासी महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला के पति ने विरोध किया तो शराबी युवक ने महिला के पति के साथ गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी। बस में सवार अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष को शांत कराया। इसके बाद जब बस दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर पहुंची तो बस चालक ने पीड़ित के कहने पर बस को पुलिस चौकी पर रोक दिया। इसके बाद पीड़ित दंपति ने पाठशाला पुलिस चौकी पर उक्त शराबी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शराबी युवक को बस से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।