फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मे दो घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव में मार्ग से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार की देर रात्रि करीब दस बजे किसान बबलू की धान के बोरो से भरी ट्रैक्टर ट्राली मार्ग पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां से कार में सवार होकर जा रहे ग्रामीण विपिन ने मार्ग से ट्रैक्टर ट्राली को हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के बबलू एवं दूसरे पक्ष का विपिन समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग घायलों को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का सीएचसी में इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शराबी भिड़े, समझौता
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में शादी समारोह के दौरान तीन लोग शराब के नशे में पहुंचे और गाली गलौच कर शादी में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की। इसके चलते दोनों पक्षों में नोक झोंक हुई। इसी दौरान किसी ने खेकड़ा थाना पुलिस को दो अलग अलग समुदाय के लोगों में संघर्ष होने की सूचना दी। इसके चलते पुलिस बल गांव में पहुंचा। गांव में पहुंचने पर पता लगा कि शादी में शराब के नशे में मामूली कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में गांव के लोगों ने समझौता करा दिया है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें