खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनाव के चलते नगर के अभी तक छह सौ लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की । साथ ही दो सौ लाइसेंसी शस्त्र भी जमा कराए। पुलिस ने खेकड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सभासद पद के चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए कमर कस ली है। पुलिस अभी तक खेकड़ा के छह सौ लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही दो सौ लोगों के लाइसेंसी शस्त्र भी जमा करा चुकी है। थानाध्यक्ष एसपी सिंह का चुनाव में किसी ने भी माहौल बिगाड़ने का तनिक भी प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।