फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोबाइल लूट के मामले मेें फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली। उसको पुलिस ने अपने ही मकान से धर दबोचा। जिसके बाद अब अन्य वारदातों को लेकर स्वाट टीम पूछताछ में जुटी है। वहीं तीसरे आरोपी के बार में भी काफी सुराग हाथ लगे है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैदपुर निवासी अनिल कुमार का मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद भागते वक्त बदमाशों की बाइक एक कार से टकरा गई। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे। जबकि एक को पब्लिक ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पकड़े गए आरोपी सैफ को चालान कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार दो आरोपी कबीर खां निवासी सोहेल और खैरूल्लाशाह के मोईन की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फरार आरोपीर सोहेल को धर दबोचा। इनकी चार दिन पहले किराना व्यापारी से हुई लूट के मामले में संलिप्तता को लेकर स्वाट टीम पूछताछ कर रही है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दूसरे आरोपी से अभी पूछताछ कर सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे आरोपी चोटिल होने के बारे में जानकारी मिली है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें