फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। मोहल्ला करबला निवासी जुबैर शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। जब वह दोस्तों के साथ जैन कालेज मार्ग पर पहुंचा तो वहां खडे़ आधा दर्जन युवकों ने जुबैर पर लात घूसों, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट के चलते मार्ग पर भगदड़ मच गई और जुबैर के दोस्त फरार हो गए। दुकानदारों और राहगीरों ने हस्तक्षेप कर छात्र को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद छात्र घायल अवस्था में खेकड़ा थाने पर पहुंचा, जहां उसने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार करा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें