फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर विक्रेता को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पनीर के रुपये मांगने को लेकर एक युवक ने पनीर विक्रेता को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ने खेकड़ा थाने पर हमलावर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला निवासी पंचम पुत्र मुख्तार की नगर के बाजार में पनीर की दुकान है। मंगलवार दोपहर एक युवक दुकान पर पनीर लेने पहुंचा। जब वह पनीर लेकर चलने लगा तो पनीर विक्रेता ने उससे रुपये मांगे तो युवक ने रुपये देने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दुकानदार का आरोप है कि युवक ने दुकान में रखा पनीर काटने वाला चाकू उठाकर उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल दुकानदार थाने पर पहुंचा और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी पर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें