खेकड़ा (बागपत) मंगलवार की सुबह करीब दस बजे नगर की नालापार बस्ती निवासी वृद्ध दंपति घायल अवस्था में थाने पर पहुंचे और वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा वह घर मे बैठे थे। तभी उनकी पुत्र वधू ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें लाठी डंडों से हमला बोल घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने घायलों को पुत्र वधू से बचाया। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। ब्यूरो