खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित शिव मंदिर में मंगलवार दोपहर दो बजे चोरों ने दानपात्र से हजारों की नगदी एवं पूजन सामग्री चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी रुद्रदास गांव में ही एक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो मंदिर के दानपात्र का ताला टूटा था। मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंदिर में दिनदहाडे़ चोरी की वारदात पर ग्रामीणों एवं पुजारी ने कहा कि पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम है। पुजारी रुद्रदास एवं ग्रामीणों ने डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।