फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के हमले में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सास ने दम तोड़ा, दामाद को जेल
विज्ञापन

- पत्नी को विदा कराने गए युवक ने सास को मारा था चाकू
- हजारा पुलिस ने शव पीएम को भेजा, हत्या की बढ़ीं धाराएं
अमर उजाला ब्यूरो
हजारा (पीलीभीत)।
पत्नी की विदा कराने को लेकर हुए विवाद में दामाद द्वारा रविवार रात को चाकू से हमला कर घायल की गई चंदिया हजारा गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय महिला कोका सरकार की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर हजारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, दर्ज की गई जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव निवासी लव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी पत्नी कोका सरकार को रविवार रात उसके दामाद माधोटांडा के रमनगरा निवासी मिथुन ने गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मामले में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मिथुन सरकार को जेल भेज दिया था। इधर महिला की हालत गंभीर होने पर उसको पूरनपुर सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान घायल महिला कोका सरकार की मौत हो गई। परिजनों से जानकारी मिलने पर मंगलवार को हजारा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पत्नी की विदा कराने का लेकर आरोपी का ससुरालियों से विवाद हुआ था। एक दिन पहले दर्ज की गई रिपोर्ट में हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें