खेकड़ा (बागपत)।
पश्चिम बंगाल में हुई नेशनल स्तरीय जीत कुनेडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड पदक जीतकर लौटी कक्षा आठ की छात्रा खिलाड़ी सरस्वती का नगर में स्वागत किया।
नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी सहंसर पाल की पुत्री सरस्वती गुरुकुल विद्यापीठ में कक्षा आठ में पढ़ती है। सरस्वती ने 30 और 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल में हुई नेशनल स्तरीय जीत कुनेडो प्रतियोगिता में भाग लिया। वहां उसने गोल्ड मेडल जीतकर नगर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतकर शनिवार को नगर में वापस लौटने पर छात्रा सरस्वती का पहले पाठशाला मार्ग पर नाले के समीप स्वागत किया। इसमें रणजीत सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, ब्रहम पाल सिह सभासद, विनोद धामा, शिवकुमार, चौधरी जितेंद्र धामा, मास्टर महिपाल सिंह, धनपाल, हरपाल सिंह, मोनू, राहुल, यशपाल, महावीर आदि रहे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा के आवास पर छात्रा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रा सरस्वती को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें चौधरी हरख्याल सिंह, चौधरी अमरपाल सिंह, चौधरी लालसिंह धामा, राज सिंह पहलवान, ओमप्रकाश, रामनिवास, संजय, बोली धामा, लक्ष्मण, एसके शर्मा, गुल्लू धामा, मुनेश शर्मा, कालू, रामू यादव, महक सिंह, विजयपाल, राजू यादव, निर्भय, दयानंद, जयसिंह, ओमबीर सभासद, शीशपाल आदि रहे।