खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम महिला की परिजनों से कहासुनी हो गई। परिजनों को चकमा देकर कमरे में जाकर महिला ने स्वयं को आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने आग बुझाई, तब तक महिला की जलने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।