फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवकों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

संपत्ति विवाद को लेकर युवकों के बहन कविता की हत्या का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पुलिस अभी तक आरोपी तीनों भाइयों में से किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, वहीं मृतका की बहनें और आरोपी पक्ष के लोग इस मामले को लेकर आमने-सामने खड़े हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ौली रोड गली नंबर एक में कविता की मौत हो गई । बहनों ने पहुंच कर जलती चिता से उसका शव निकाला और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस की सिर दर्दी बढ़ गई है। जहां मृतका की तीन बहनें अपने भाइयों पर संपत्ति के लिए कविता की हत्या करने का आरोप लगा रही है। वहीं आरोपी भाइयों के पक्ष में भी मोहल्ले के लोग उतर गए और वे उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 में मामला दर्ज किया है और वह आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे फरार है। दोनों ही पक्ष अधिकारियों के यहां अपना-अपना पक्ष रखकर मामले की सही जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें