फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ एक को किया गिरफतार।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने ग्राम रटौल में बाग के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में खडे़ एक युवक को तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया मंगलवार की रात्रि में रटौल चौकी पुलिस क्षेत्र में जब गश्त करते जा रहे थे, तभी ग्राम रटौल में बाग के समीप एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करने पर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बुधवार को उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें