फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के बनकटी चौकी क्षेत्र से सटे खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली करने गए मजदूर केवल प्रसाद (56) पुत्र द्वारिका प्रसाद पर बाघ ने हमला कर दिया। खेत से खींचकर उन्हें जंगल में ले जाकर अपना शिकार बना लिया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो क्षतविक्षत शव जंगल में मिला। शव का एक हाथ और पैर गायब था। गर्दन पर भी बाघ के वार के कई निशान मिले। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी केवल प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह सात बजे वह गांव के ही डालंचद के जंगल से सटे खेत पर खड़ी गन्ने की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया। केवल प्रसाद को खींचकर जंगल के भीतर ले गया और मारडाला। देर शाम तक मजदूर के घर न पहुंचने पर परिवारीजन चिंतित हो गए। खेत पर जाकर देखा तो केवल प्रसाद की साइकिल खड़ी मिली, लेकिन आसपास कोई सुराग नहीं मिला। कुछ ही देर में गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। करीब दो घंटे की तलाश के बाद केवल प्रसाद का शव खेत से सटे जंगल के भीतर क्षतविक्षत हालत में मिला। उसका बायां हाथ और पैर बाघ खा चुका था। गर्दन पर भी हमले के निशान थे। इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आने से साफ इंकार कर दिया। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांव के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। दूसरे दिन सुबह डीएफओ कैलाश प्रकाश टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद से गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें