फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से 80 हजार रुपये लूटे

Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज हाईवे से सटे लाहौरगंज लिंक रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों पेट्रोल पंप मालिक 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पंप मालिक को पीटा और फरार हो गए। पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अमरिया थाना क्षेत्र के लाहौरगंज गांव निवासी कश्मीर सिंह का कस्बे में अजीत फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार रात वह पेट्रोल पंप से बाइक पर अपने जा रहे थे। सितारगंज हाईवे पर गांव की ओर जा रही लिंक रोड पर कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने कश्मीर सिंह रोक लिया और बैग छीन लिया। बैग में 80,570 रुपये थे। पंप मालिक के विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने जमकर पिटाई की अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। कश्मीर सिंह ने उसी समय घटना की सूचना अमरिया पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अमरिया एसओ जितेंद्र यादव ने पीड़ित से घटना की जानकारी की। बदमाशों की तलाश में पुलिस घंटों इधर-उधर घूमती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह घटना की तहरीर अमरिया थाने में दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें