फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिये में साड़ी फंसने के बाद बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। खरीदारी के लिए रिश्तेदार के साथ निगोही जा रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। इसके बाद वह सड़क पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के मीरपुर-हीरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी अंकेश शुक्रवार दोपहर कपड़ों की खरीदारी करने के लिए एक रिश्तेदार के साथ बाइक से शाहजहांपुर के निगोही जा रही थीं। मानपुर-बंडा-निगोही मार्ग पर पहुंचते ही बाइक के पहिए में महिला की साड़ी फंस गई। जिसके बाद महिला बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें