पीलीभीत। टेलीकॉम कंपनी के एक एजेंट को झांसे में लेकर जालसाज ने खुद को एसबीआई का प्रबंधक बताते हुए उसके मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा और उसके खाते से बीस हजार रुपये उड़ा दिए। जालसाज के फोन काटने के बाद मोबाइल पर खाते से धनराशि निकाले जाने के प्राप्त मेसेज से एजेंट को फ्रॉड का पता चल सका। कोतवाली के लोहा मंडी निवासी किशनलाल टेलीकॉम में एजेंट है। शनिवार शाम उनके पास एक जालसाज ने कॉल किया और खुद का मुंबई स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का प्रबंधक बताया। कहा कि एटीएम नया भेजा जाना है कि इसकी लिए एटीएम से संबंधित जानकारी देनी होगी। झांसे में आकर किशनलान ने सभी जानकारी दे दी। मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी बता दिया। इसके कुछ देर बाद तीन ट्रांजेक्शन में खाते से बीस हजार रुपये निकाले जाने का मोबाइल पर मेसेज आया तो इस फ्रॉड का पता चल सका। एटीएम ब्लॉक कराने के साथ ही इस घटनाक्रम की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। ब्यूरो