फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के पास शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और 20 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवओम सोनी ने बताया कि वह शनिवार देर शाम बारह पत्थर चौराहे से कार से अपने घर जा रहे थे, तभी नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर खड़े लोगों को देखकर हार्न बजाया तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने शिवओम को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। शिवओम ने बताया कि एक हमलावर ने उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में नगर निवासी सत्यप्रकाश बिट्टू, विमल कुमार और गांव अहिरपुरा निवासी विवेक कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि जांच में मामला केवल मारपीट का पाया गया है। लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें