खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में मार्ग के बीच गंदगी का ढेर लगा रहता है। इस कारण आवारा पशु विचरकर मार्ग पर फैला देते हैं। इससे नालियां गंदगी से अटी है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग के बीच फैली गंदगी से संक्रामक रोगों के उत्पन्न होने की संभावना हो गई है। परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को एकत्र होकर प्रदर्शन किया तथा डीएम से हस्तक्षेप कर गांव से कूड़ा उठवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन माह से गांव में सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं। इससे गांव में सफाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान ग्रामीण कृष्ण कुमार, सचिन, विनोद कुमार, मुकेश, संदीप, अशोक, सुंदर, रामबीर, राधेश्याम, ऋषि आदि रहे है। ब्यूरो