फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ गाजियाबाद निवासी एक युवती की शादी दो वर्ष पूर्व हुई। मंगलवार को विवाहिता मायके वालों के संग खेकड़ा थाने में पहुंची। विवाहिता ने थाने में दी नामजद तहरीर में बताया कि मायके वालों ने मेरी शादी में अच्छा दान दहेज दिया, लेकिन इसके बाद भी पिछले कुछ दिन से उसका पति उसे मायके से दहेज में कार लाने केे लिए प्रताड़ित कर रहा है। आए दिन मारपीट के चलते मंगलवार सुबह जब उसने दहेज में मायके से कार लाने से इंकार किया तो पति ने उसे लाठी डंडों से पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी पति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें