फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विद्युत कर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे खेकड़ा देहात के पाबी फीडर की लाइन न चलने के कारण सूचना मिलने पर ग्राम सांकरौद निवासी विद्युत संविदा कर्मी जितेंद्र मौके पर पहुंचा और खेकड़ा बिजलीघर से शट डाउन लेकर फाल्ट दूर करने लगा। जब वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट दूर कर रहा था। तभी लापरवाही बरत बिजलीघर पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने अचानक बिजली आपूर्ति छोड़ दी। इससे करंट लगने से संविदा कर्मी नीचे गिर गया। वहां मौजूद किसानों ने इसकी सूचना बिजलीघर में दी और झुलसे विद्यत कर्मी को लेकर बिजलीघर पहुुंचे तो एसएसओ मौके से फरार मिला। किसानों ने आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर कर्मी के परिजन भी बिजलीघर पहुंचे और उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसडीओ डीपी सिंह ने कहा एसएसओ की लापरवाही है। उसे हटाने के साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें