खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी किसान विक्रम सिंह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अपने खेतों में नलकूप का पानी चलाने गया, जब वह नलकूप को चलाकर नलकूप के कमरे से बाहर निकला, तभी उसका हाथ नलकूप के कमरे में लगे विद्युत उपकरण के संपर्क में आ गया। झुलस गया। दूसरे खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने झुलसे किसान को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां किसान की हालत खतरे से बाहर बताई हैं।