फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी और नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी की गठित टीम ने पकड़ा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी डॉट कॉम पर आईडी बनाकर युवतियों को शादी व परिवार वालों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला युवक रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पीलीभीत रेलवे स्टेशन के पास से दोपहर सवा दो बजे आरोपी हर्ष बिहार नार्थ ईस्ट (दिल्ली) के गली नंबर छह सुभाष कंशल मार्ग निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कस्बा अमरिया निवासी पारूल गुप्ता पुत्री उमेश कुमार गुप्ता से बीते दिनों शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि जितेंद्र गुप्ता नामक युवक ने शादी डॉट कॉम बेवसाइट पर आइडी बना रखी है। उसने युवती से पहले शादी संबंधी बातचीत की। इसके बाद शादी व परिवार वालों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.18 लाख रुपये ठग लिए। अमरिया थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साइबर सेल प्रभारी संदीप तोमर, कांस्टेबल अनुज कुमार और अंबरीश कुमार गौतम को लगाया गया। इस टीम में एसएचओ न्यूरिया रविंद्र वर्मा भी शामिल रहे। सुरागरसी के बाद रविवार को पीड़ित युवती से मिली सूचना पर आरोपी को पीलीभीत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोबाइल नंबर बदल-बदल कर कई आईडी शादी डॉट कॉॅम बेगवसाइट पर बनाई गई हैं। जिनके जरिए वह ठगी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें