खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी सुंदर पाल और संदीप के बीच विगत कुछ दिनों से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष का किसान सुंदर पाल सिर घायल हो गया। थाने में घायल किसान सुंदर पाल ने विपक्षी संदीप पर सिर में तमंचे की बट मारकर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल किसान का सीएचसी में इलाज कराया।