फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान्ति भंग के आरोप में चार युवकों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार की सुबह क्षेत्र के बड़ागांव निवासी चार दोस्त खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब खाने के रुपये देने की बात आई तो चारों एक दूसरे को रुपये देने की बात कहने लगे। इस दौरान चारों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में चारों दोस्तों में लात घूंसे चले। इसमें चारों युवक घायल हो गए। मारपीट के चलते रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मारपीट कर रहे चारों युवकों को थाने ले आई। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपी युवकों का शांति भंग की धारा में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें