खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला रामपुर निवासी अनूप धामा सोमवार को खेकड़ा थाने में पहुंचा। जहां उसने दी तहरीर में कहा सोमवार की सुबह उसके घर में एक चोर घुसा। चोर ने कमरे में रखी सेफ से ढाई हजार रुपये चोरी कर ले गया, लेकिन चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चेहरा साफ दिखाई नहीं देने के कारण चोर पहचान में नहीं आया। उसने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर चोर का सुराग लगाने में जुटी है। चोर के हाथ में सीसीटीवी फुटेज में एक तमंचा भी दिखाई दे रहा है। मकान में दिन दहाड़े हुई चोरी से लोगों से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित अनूप ने थाना प्रभारी एसपी सिंह से चोर को पकड़ने की मांग की। ब्यूरो