खेकड़ा (बागपत)। रविवार की रात्रि में करीब दस बजे दिल्ली से शामली जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया सोमवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हुई।