खेकड़ा (बागपत) ।
ग्राम रटौल में प्लाट पर कब्जा करने के आरोपी पड़ोसी ने प्लाट मालिक को चाकू मारकर घायल किया। बेटे को बचाने आई मां को भी घायल किया।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी आमिर सोमवार की सुबह करीब दस बजे कपड़ों की फेरी करने जा रहा था। तभी रास्ते में पड़ोस के ही तीन युवकों ने आमिर को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पता लगने पर उसे बचाने पहुंची उसकी मां को भी हमलावरों ने धक्का देकर घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने हमलावरों से घायलों को बचाया। इसके बाद घायलों को लेकर परिजन खेकड़ा थाने पहुंचे। वहां घायल आमिर ने हमलावरों पर अपना प्लाट हड़पने का आरोप लगाकर चाकू मारकर घायल करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल मां बेटा का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।