बड़ौत (बागपत)।
रविवार को क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने हरियाणा से चुराई फॉरच्युनर गाड़ी सहित युवक को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने फॉरच्युनर गाड़ी का गोरीपुर मोड़ से पीछा किया और रविवार को शाम के समय गाड़ी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया । जिस पर हरियाणा नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र पुत्र जय सिंह खरावड़ थाना सांपना रोहतक हरियाणा का रहने वाला बताया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने यह गाड़ी हरियाणा से चोरी की और उसे पर फर्जी नंबर भी लगाया । गाड़ी किसकी है, पुलिस रोहतक जनपद से पता लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सोमवार को देर शाम तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।