फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटे 58 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। टिकरी बाजार में भैंस बेचकर साइकिल से घर लौट रहे दो किसानों से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 58 हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों ने विरोध करने की कोशिश की तो उनको जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपराखास गांव निवासी नन्हेलाल मौर्य और तिलकराम कश्यप सोमवार को टिकरी बाजार में भैंस बेचने गए थे। गांव का रामलाल भी उनके साथ गया। 58 हजार रुपये में भैंस बेचकर दोपहर को तिलकराम और नन्हेलाल साइकिल से घर के लिए निकले। तीसरे साथी रामलाल को तांगा से बैठाकर घर भेज दिया। रास्ते में नवादा महेश गांव के पास पहुंचते ही मुसराह गांव की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर धमकाते हुए नन्हेलाल से 30 हजार और तिलकराम से 28 हजार रुपये लूट लिए। कुछ राहगीरों ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की। इस पर एक बदमाश ने राहगीरों को तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दे दी। लूटपाट करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसी कोई सूचना अभी पुलिस को नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें