फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट में नशीला पदार्थ खिलाकर 25 हजार नकदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाने के बाद दो युवकों ने रसोइया को रास्ते में चाट में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद जेब में रखी नकदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में बेहोशी की हालत में बीसलपुर चीनी मिल के पास फेंककर चले गए। सीएचसी में इलाज के बाद शाम को होश आने पर पीड़ित ने बाइक नंबर के आधार पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के चौखंडी गांव निवासी अमरपाल पुत्र रामकृपाल ने बुधवार शाम को पुलिस को तहरीर दी। अमरपाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर के एक विद्यालय में रसोइया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर रोडवेज के पास खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और बीसलपुर तक के लिए लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में निगोही के पास आरोपियों ने उसको चाट में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद से उसको बेहोशी आने लगी। बाद में आरोपी बीसलपुर तक लाए और चीनी मिल के पास फेंककर चले गए। राहगीरों ने उसको बेहोशी की हालत में सीएचसी भर्ती कराया। होश में आने के बाद पुलिस को तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। युवक का आरोप है कि बाइक सवार उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि घटना शाहजहांपुर जिले में हुई है। फिर भी बताए गए बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा राहा है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें