पूरनपुर। मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद में दो वकीलों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। बुधवार को न्यू प्रगतिशील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। एकल नामांकन को लेकर दोपहर बाद कुछ वकील जमा हुए। अधिकांश वकीलों के जाने के बाद वहां मौजूद जितेंद्र सक्सेना और उमाशंकर सक्सेना के बीच किसी बात को लेेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसमें वह घायल हो गए। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, गांव बंजरिया निवासी बबलू की पुराने विवाद में पिटाई कर दी गई। मामले में गांव के ही राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा गांव रसूलपुर पचपुखरा निवासी भजन कौर ने गांव के सुखदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुराने विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। ब्यूरो