फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का छापा, अगवा किशोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबटांडा (पीलीभीत)। एक किशोरी और उसे अगवा करने के आरोपी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस ने यहां माधोटांडा क्षेत्र में छापा मारा। स्थानीय पुलिस मदद से अगवा किशोरी को बरामद कर लिया गया। जबकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। हरियाणा पुलिस किशोरी को लेकर हरियाणा लौट गई। पुलिस के अनुसार माधोटांडा थाना क्षेत्र के गुलाबटांडा गांव निवासी रूपलाल हरियाणा में रहकर मजदूरी करने गया था। आरोप है कि दस दिन पहले रूपलाल हरियाणा के फरीदाबाद सेक्शन 31 थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लाया। वह कुछ दिन रुद्रपुर (उत्तराखंड) में अपने रिश्तेदार के घर रहा। तीन दिन पूर्व उसने किशोरी को परिवार वालों के साथ घर भेज दिया। उधर, परिजनों ने हरियाणा के फरीदाबाद सेक्शन 31 थाने में किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लोकेशन का पता लगने के बाद सोमवार देर शाम फरीदाबाद पुलिस ने छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें