पूरनपुर। मिट्टी का अवैध खनन क्षेत्र में नहीं रुक रहा है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने मिली सूचना पर असम हाइवे पर छापा मारकर खनन में लगी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। एसएसआई ने बताया कि चेकिंग में ट्रैक्टर चालकों के पास कोई अभिलेख नहीं मिली। खनन की रिपोर्ट एडीएम को भेजी जा रही है।