पीलीभीत। पोस्टमार्टम के दौरान खुशबू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इससे बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। यह मामला 12 फरवरी का है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी नरेश कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी खुशबू को कस्बा बरखेड़ा के एक महिला झोलाछाप को दिखाया था। आरोप है कि झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने खुशबू की मौत हो गई। नरेश कुमार ने झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी थी। 14 फरवरी को बरखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी कुछ हल नहीं निकल सका है। पहले से उलझी गुत्थी अब पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद और उलझ गई है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती खुशबू की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मामले में एक तहरीर पति की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दी गई थी। एक अन्य तहरीर पति के खिलाफ मृतका के परिवार वालों ने भी दे दी है। दोनों तहरीरों की जांच कराई जा रही है।