फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकसाल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टकसाल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आगामी जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू के टकसाल में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वुगेई राम पुत्र छैयलू राम निवासी उत्तर प्रदेश जो हाल में परवाणू के टकसाल में किराए के कमरे में रह रहा था, परवाणू के एक उद्योग में मजदूरी का कार्य करता था। उसने वीरवार देर रात अपने कमरे के समीप एक पेड़ से दुपट्टा बांध फंदा लगा लिया। इसकी सूचना शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें