बरखेड़ा। नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास से बरखेड़ा पुलिस ने एक टेंपो चालक को पंजाब की एक पेटी देशी शराब के साथ दबोच लिया। पेटी में 48 पौवा मिले। जिरौनिया चौकी प्रभारी संजीव कुमार तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक टेंपो में पंजाब की शराब लाई जा रही है। उन्होंने नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास घेराबंदी कर टेंपो चालक को रुकने का इशारा किया। चालक रुकने के बजाय टेंपो भगाने लगा। उन्होंने पीछा कर टेंपो समेत चालक को पकड़ लिया। टेंपो में पंजाब की देशी शराब के 48 पौवा बरामद हुए। आरोपी नवाबगंज (बरेली) के गांव दयालपुरा निवासी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।