फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अश्लील बातें करने वाला हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। एक युवक को सरकारी विभाग के एक कार्यालय में तैनात महिला के फोन पर अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया। महिला ने थाने पर पहुंच उक्त युवक के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। नगर स्थित एक सरकारी कार्यालय में तैनात एक महिला बुधवार को खेकड़ा थाने पहुंची। जहां उसने थाने तहरीर में आरोप लगाया कि खेकड़ा नगर का रहने वाला एक युवक आए दिन उसके फोन पर अश्लील बातें करता है और मना करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे वह काफी डरी हुई है। महिला ने उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थानाप्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें