फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
घटना को संदिग्ध मान, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। परिवारवालों की गैर मौजदूगी में युवती से शिवनगर कॉलोनी के दो युवकों ने बृहस्पतिवार सुबह घर में घुसकर दरिंदगी की। उसका मुंह दबाकर कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामला संदिग्ध मान पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी मां घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थी। घर पर वह अकेली थी और रसोई में कामकाज कर रही थी। इस बीच शिवनगर कॉलोनी निवासी फन्नू और अभिषेक उसके घर में घुस आए। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसको दबोच लिया। मुंह दबाकर पास के कमरे में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कुछ ही देर में बाजार से खरीदारी कर उसकी मां भी वापस आ गई। जिसको पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी के समक्ष शिकायत की। तब जाकर मामले में कानूूनी कार्रवाई की गई। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच कराई जा रही है। जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें