फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटटे पर ईंट मारकर युवक की हत्या - खेकडा के नानू मार्ग की घटना - दो परिवारों की आपसी रंजिश का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक की ईंट मारकर हत्या
विज्ञापन


खेकड़ा। नगर के जंगल में एक ईंट भटठे पर बीती रात रंजिशन सोते हुए युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने भट्ठे पर ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी और पुलिस से अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम ज्ञाना माजरा थाना चरथावल निवासी दो परिवार नगर के जंगल में नानू मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इन परिवारों की आपस में पुरानी रंजिश बताई गई है। बीती रात एक परिवार के युवक ने शराब के नशे में रात्रि करीब एक बजे दूसरे परिवार के युवक आकाश पर ईंट से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हों गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भट्ठे पर पहुंची। आकाश के पिता धारा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी ममता, दो पुत्र आकाश व वीशू एवं पुत्री के साथ चार माह से इस ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है। उनके ही गांव का एक और परिवार यहां मजदूरी कर रहा है, जो उनसे पुरानी रंजिश रखता है। बीती रात उस परिवार के युवक ने आकाश पर उस वक्त हमला बोला, जब वो सो रहा था। सिर में ईंट लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लेकर परिजन खेकड़ा में चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उसने आकाश को मृत घोषित कर दिया। आकाश की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजन खेकड़ा थाने पर पहुंचे और मृतक के पिता धारा सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाप्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें