फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। रास्ते के विवाद को लेकर निसावां निसईया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया थाना क्षेत्र के निसावां निसईया गांव निवासी शफीतुल्ला अपने मकान का दरवाजा दूसरी ओर लगवा रहे थे। उधर गांव के अकील अहमद ने इसको अपना मेन रास्ता बताते हुए दरवाजा लगाने का विरोध किया। शुक्रवार देर शाम इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मामला गाली गलौज से संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमा हुए लोगों ने लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। आरोप है कि घरों पर पत्थर भी फेंके गए। जिसमें शफीतुल्ला पक्ष से नजमा, मोहम्मद कामिल, आमना और दूसरे पक्ष से रहीस अहमद, तौकीर अहमद, तनवीर, शाहजहां बेगम, नगीना घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को सख्ती से शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रहीस अहमद और तौकीर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि दोनों ओर से मिली तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। शफीतुल्ला की तहरीर पर अकील, रहीस, तौकीर अहमद, तनवीर अहमद, मोहम्मद अहमद और दूसरे पक्ष से अकील की तहरीर पर मोहम्मद उमर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद कामिल और शफीतुल्ला के खिलाफ बलवा, पथराव और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें