फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों की हत्या की सृचना पर छूटे पुलिस के पसीने

Thu, 01 Nov 2018 06:01 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
मौके पर की गई जांच तो फर्जी निकला मामला, शिकायतकर्ता भी मानसिक मंदित
विज्ञापन

एसपी आवास पहुंच एक युवक ने दे दी थी परिवार के छह लोगों की हत्या की सूचना


एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल कोतवाल फोर्स के साथ मामले की जांच करने मौके पर पहुंच गए और जानकारी की। इसमें मामला झूठा और शिकायतकर्ता मानसिक मंदित निकला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वाकया बुधवार शाम का है। एक युवक एसपी आवास पहुंचा और वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही से कहा कि उसके परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई है। परिवार के सभी लोगों को किसी ने मार डाला है। यह सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने कोतवाल केपी सिंह से जानकारी की। इसपर तत्काल कोतवाल पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान मोहल्ला छोटा खुदागंज पहुंच गए। हत्या को लेकर जानकारी जुटाई जाने लगी। जिन लोगों की हत्या करने की बात कही गई, उनके घर जाकर पुलिस ने तस्दीक की, तो सभी जीवित निकले। कोतवाल ने बताया कि मामला पूरी तरह से झूठा निकला है। जिस युवक ने सूचना दी थी वह मानसिक मंदित और उसी परिवार का है। उसको परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें