खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक युवक ने गृह कलह के चलते परिजनों से कहासुनी होने पर अपने हाथ की नस काट ली। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। पता लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई। ब्यूरो